1 फरवरी को बुध देव चाल बदलने जा रहे हैं। बुध के मकर राशि में मार्गी होने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। इन राशियों का सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा और कई अटके या बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे।
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध के मकर राशि में मार्गी होने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। इन राशियों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा। बुध की स्थिति बदलने से खासतौर पर इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
मेष राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाहित लोग दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे और अगर संतान है, तो उसकी ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन- लाभ होगा। शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी।
मिथुन राशि- व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कई बड़े कामों में सफलता मिलेगी। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।
सिंह राशि- आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी परास्त होंगे। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेंगे। निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। लेन- देन के लिए समय शुभ है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि- प्रोफेशनल मामलों में सफलता मिलने के योग प्रबल हो रहे हैं। खासतौर पर सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। निवेश के लिए यह समय भाग्य की दृष्टि से अनुकूल दिख रहा है, क्योंकि लेन- देन से लाभ के योग हैं। नया वाहन या मकान भी खरीद सकते हैं।
धनु राशि- बुध के मकर राशि में मार्गी होने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसे आर्थिक लाभ मिलने के भी योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी दिख रहा है।लेन- देन के लिए समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल दिख रहा है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.