मौत जब सामने खड़ी दिखती है, तो इंसान क्या सोचता है, क्या बोलता है और उसके मन में क्या चल रहा होता है? यह बात दशकों से अध्यात्म से लेकर विज्ञान तक के लिए शोध और चिंतन का विषय रही है. एक हालिया वैज्ञानिक शोध में इस गुत्थी को सुलझाने का दावा किया गया है.
सैन फ्रांसिस्को के डॉक्टरों के एक रिसर्च में इस बारे में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं. अमेरिकी डॉक्टरों ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मरने से ठीक ज्यादातर लोग कौन से दो शब्दों का इस्तेमाल करते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर लोग मौत से ठीक पहले ज्यादातर लोग अपने प्रियजनों को याद करके उन्हें I LOVE YOU बोलते हैं. वे उनसे माफी मांगते हैं और यह भी कहते हैं कि मैं तुम्हें माफ करता हूं. कुछ लोग अलविदा जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं.
सैन फ्रांसिस्को की डॉक्टर मीना चांग ने बताया कि ज्यादातर मामलों में मरने से ठीक पहले मरीज अपने मन में कहते हैं कि मुझे कोई पछतावा नहीं है. बुजुर्ग लोग अक्सर परिवार से अलग होने या बहुत अधिक काम करने के लिए खेद व्यक्त करते हैं. अंतिम समय में ये बुजुर्ग अपनी मां या पिताजी कोयाद करते हैं, भले ही वे बहुत पहले गुजर गए हों.
युवा या अधेड़ उम्र वाले कई लोग एक्स ब्वॉयफ्रेंड या एक्स बॉय फ्रेंड को भी याद करते हैं, भले ही जिसे उन्होंने वर्षों में नहीं देखा हो. दोनों डॉक्टर बेहद बीमार लोग, जो अब कभी भी मर सकते हैं, का ख्याल रखते हैं. इन्होंने बहुत सारे लोगों को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.