मध्य प्रदेश के सतना में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बहन के बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए एक महिला की हत्या कर दी, और उसका बेटा छीन कर अपनी प्रेमिका की बहन को दे दिया।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि 13 मार्च को सतना के नई बस्ती में मौजूद एक मकान में एक महिला की सड़ी हुई लाश मिली। इस मामले में मृतका केशनी चौधरी के पति अविनाश चौधरी ने कोतवाली में गुमशुदगी लिखाई थी।
लाश मिलने के बाद जांच के तहत पुलिस ने मकान को किराये से लेने वाले महुआ बस्ती के रहने वाले गौरव सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है।
जब आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया था कि 5-6 महीने पहले उसकी दोस्ती शहडोल की रहने वाली सुधा गोले से हो जाती है।
सुधा के पति का निधन हो गया था और वह उससे शादी करने वाला था। सुधा की बहन अर्चना के दो बेटियां थीं, वह बेटा चाहती थी लेकिन नसबंदी के कारण दिक्कत थी। जिसके बाद बेटे के लिए उन्होंने एक लाख में बच्चे के लिए डील की।
सुधा गोले के कहने पर गौरव ने मृतका केशनी से बच्चा छीनने की योजना बनाई और केशनी को अपने साथ नई बस्ती किराए के मकान में आया। यहां गौरव ने अपने साथी लवकुश को चाय बनाने के लिए कहा और उसमें 19 नशे की गोली पीसकर मिलाकर चाय पिलाई।
जब महिला बेहोश हो गई तो गौरव ने अपने साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर मार डाला। इसके बाद बच्चे को अर्चना को दे दिया। 4 महीने का बच्चा देख कर अर्चना के परिजनों ने उसे लेने से मना कर दिया, तब सुधा कटनी में बच्चे को छोड़कर कर फरार हो गई।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.