उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रामपुर गांव में होली खेलते वक्त पत्नी के नाक की बाली गिरकर कहीं खो गई, तो गुस्साए पति ने मुंह से पत्नी की नाक काट ली।
खबर के मुताबिक, रामपुर के रहने वाले दीपू बाथम की पत्नी नीतू होली खेल रही थी। तब उसकी नाक की बाली कहीं गिर गई। इस बात की जानकारी पति को मिली तो पति ने पत्नी के साथ मारपीट की।
तब लोगों ने इस मामले को शांत करा दिया, लेकिन पति ने अगली सुबह दोबारा पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसकी नाक को दांतों से काट लिया, जिससे पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी।
सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी से घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। महिला के साथ सिर्फ उसकी बच्चियां थी।
परिवार का कोई सदस्य साथ न होने के कारण वह अस्पताल से लेकर थाने तक मेडिकल कॉलेज जाने के लिए भटकती रही। उसके पास किराए तक के लिए पैसे नहीं थे। तब पुलिस ने उसे किराया मुहैया कराया।
इसके बाद पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फ़िलहाल महिला का इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.