असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। ओवैसी ने कहा कि मैं किठौर, मेरठ (यूपी) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए जा रहा था।
छाजरसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरे वाहन के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरे वाहन से निकला।
ओवैसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के छिजारसी टोल गेट पर उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग की गई है. साथ ही उन्होंने कहा कि 3-4 हमलावर थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. उनकी गाड़ी वहीं पंक्चर हो गयी है लेकिन वो सुरक्षित हैं.
कार पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस का जत्था पहुंचा है। आईजी मेरठ के मुताबिक, टोल प्लाजा पर ओवैसी समर्थकों के साथ कहासुनी की जानकारी हुई है।
जो दावा किया जा रहा है। उसको लेकर हम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही दावों पर सच्चाई का पता लगेगा।
ओवैसी की गाड़ी पर गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंच गए हैं। आईजी मेरठ का कहना है कि पिलखुवा प्लाजा पर गोली चलने की बात कही जा रही है। हम सीसीटीवी देख रहे हैं। इस रूट से ओवैसी का काफिला जा रहा था। कुछ लोगों में आपसी बहस हुई थी इतनी जानकारी मिली थी। फिलहाल कोई भी व्यक्ति घायल नहीं है।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी जांच के बाद ही गोली चली है या नहीं इसकी पुष्टि की जाएगी। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी यूपी में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के लिए ओवैसी खुद चुनावी मैदान में उतरे हैं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.