87 साल की बीमार बुजुर्ग महिला से रेप मामले में पुलिस की जांच में खुला ये राज़ !


दिल्ली में एक शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तिलक नगर में 87 साल की बीमार बुजुर्ग महिला से रेप हो गया। पुलिस ने जब पीडि़ता के परिवार से पूछताछ और मामले की जांच की तो पता चला कि यह करतूत घर में सफाई करने वाले एक स्‍वीपर ने ही की है। 
वहीं, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान उस इलाके में काम करने वाले 30 वर्षीय स्वीपर के रूप में हुई है। पुलिस को सीसीटीवी से आरोपी का सुराग मिला था। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर इस मामले को 16 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया।

इससे पहले बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया था कि घर में घुस आए एक व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उस पर हमला कर मोबाइल लेकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार वारदात रविवार रात को हुई, जब वृद्धा की बेटी (65) अपनी एक मित्र से मिलने बाहर गई थी।

पुलिस का कहना है कि पहले तो घरवालों ने इस बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया और केवल मोबाइल चोरी की FIR दर्ज कराई। बाद में जानकारों के समझाने पर सोमवार को पूरी बात बताई। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस से जवाब मांगा है।

इससे पहले, महिला के एक परिजन के जानकार ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित परिवार को सहयोग नहीं कर रही और रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज करने से बच रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ