रूस-यूक्रेन युद्ध के दूसरे दिन रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस गई युद्ध में अबतक 137 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1700 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेन्स्की के मुताबिक रूसी हमले में अब तक यूक्रेन में सैनिकों और आम नागरिकों समेत 137 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजधानी कीव में घुस चुके हैं रूसी सैनिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेन्स्की ने देश की जनता से की अपील- सावधान रहें। छलका दर्द, 'संकट की घड़ी में हमें अकेला छोड़ दिया गया'।
यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे इलाकों से अब तक एक लाख लोग पलायन कर चुके हैं।
यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए, अब तक 1700 लोग गिरफ्तार।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के आम नागरिकों से पुतिन के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की थी।
यूक्रेन के मारिउपोल शहर में एक बार फिर धमाकों की आवाज सुनी गई है। चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेन्स्की ने कहा है कि रूसी उन्हें खत्म कर देना चाहते हैं। उनका परिवार निशाने पर है।
अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस की मदद करने के लिए बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
नेटो ने अपने पूर्वी छोर पर 100 लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है। हालांकि उसकी यूक्रेन में सैन्य टुकड़ियां भेजने की योजना नहीं है।
अपने पूर्वी छोर पर 100 लड़ाकू विमानों को नेटो ने अलर्ट पर रखा, फिलहाल उसकी यूक्रेन में सैन्य टुकड़ियां भेजने की योजना नहीं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अगर पुतिन नेटो देशों में घुसे तो अमेरिका नहीं रुकेगा।
इधर, दिल्ली में यूक्रेनी राजदूत आइगोर पोलिखा बोले- अपने देश में रूस की हमले पर भारत के रुख से वे काफी असंतुष्ट, कहा- इस संकट में अधिक सहयोग की उम्मीद थी
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.