यह छापे जीएसटी इंटेलिजेंस अधिकारियों की अगुवाई में मारे गए हैं. विभाग को बड़े पैमाने पर कर चोरी की सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
इससे पहले शुक्रवार को DGGI ने करों से बचने के लिए क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वज़ीरएक्स पर 49.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था.
जीएसटी मुंबई (ईस्ट कमिश्नरेट जोन) ने क्रिप्टोककेंसी एक्सचेंज वज़ीरएक्स की व्यावसायिक गतिविधियों की जांच करते हुए 40.5 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता लगाया था .
DGGIने इस बारे में एक बयान जारी कर बताया है कि उन्होंने फर्म से 49.20 करोड़ रुपये नकद वसूल किए हैं जिसमें ब्याज और जुर्माना शामिल है.
वजीरएक्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना ट्रेडिंग वॉल्यूम 1735 प्रतिशत बढ़ने की जानकारी साझा की थी। एक्सचेंज ने बताया था कि ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़कर 43 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।
बीते साल के भीतर एक्सचेंज के जरिये इतनी मूल्य के खरीद और बिक्री के सौदे किये गये। 2020 के मुकाबले यह 1735 प्रतिशत की बढ़त है।
बता दें कि क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग क्रिप्टो एक्सचेंज के जरिए की जाती है। इसमें भारतीय निवेशकों के बीच वजीरएक्स खासा प्रचलित है। जिस तरह से शेयरों की खरीद-फरोख्त करने के लिये स्टॉक एक्सचेंज जरूरी है, ठीक उसी तरह क्रिप्टोकरंसी के लेन-देन के लिए भी एक्सचेंज की जरूरत होती है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.