दुनिया का पहले टेक्स्ट मैसेज यानी SMS 1.07 लाख यूरो (91.15 लाख रुपये) में बिका है। इस एसएमएस को नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के रूप में नीलामी के तहत बोली लगा कर बेचा गया. 

इस एसएमएस की मंगलवार को ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने बिक्री की. हालांकि इसे किसने खरीदा, इसका खुलासा नहीं हुआ है.


यह मैसेज 3 दिसंबर 1992 को वोडाफोन द्वारा भेजा गया था और इसमें 15 कैरेक्टर्स हैं. एसएमएस में क्रिसमस की बधाई देते हुए  “Merry Christmas.” लिखा गया है. 


इस मैसेज को प्रोग्रामीर नील पैपवर्थ ने अपनी कलीग रिचर्ज जारविस को भेजा था जिसे यह मैसेज कंपनी की क्रिसमस पार्टी में प्राप्त हुआ था.


यह नीलामी पेरिस के अगट्स (Aguttes) ऑक्शन हाउस ने कराई थी और उन्होंने 1-2 लाख यूरो में इसके बिकने का अनुमान लगाया था. 


एसएमएस की नीलामी करने के बाद वोडाफोन ने कहा कि नीलामी से मिली राशि का इस्तेमाल यूनाइटेड नेशंस रिफ्यूजी एजेंसी (यूएनएचसीआर) को दी जाएगी.



बता दें कि पिछले कुछ महीनों से एनएफटी तेजी से लोकप्रिय रहा है. मार्च में ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने अपने सबसे पहले ट्वीट की 29 लाख डॉलर (21.93 करोड़ रुपये) में नीलामी की. इ


सके अलावा पिछले महीने अमिताभ बच्चन ने एनएफटी नीलामी में कई चीजें बेचीं, जिसमें हरिवंश राय बच्चन की कविता मधुशाला के लिए उन्हें 4.20 लाख डॉलर यानी करीब 3.17 करोड़ रुपये मिले.