एक प्रेग्नेंट महिला का पति इस जिद पर अड़ गया कि वो अपने भाई को लेबर रूम में रहने देगा जब उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देगी।
सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक महिला ने हाल ही में अपने पति से जुड़ी एक ऐसी बात बताई है जो सभी को चौंका रही है।
महिला ने बताया कि वो 31 हफ्ते की प्रेग्नेंट है। वो जल्द ही मां बनने वाली है मगर उसका पति एक जिद पर अड़ा हुआ है।
महिला ने बताया कि उसका पति चाहता है कि जब वो बच्चे को डिलिवरी दे तब उसका भाई भी डिलिवरी रूम में रहे।
महिला ने बताया कि वो और उसका पति दोनों ही 21 साल के हैं और एक साल से बच्चा प्लान कर रहे थे। हाल ही में महिला को पता चला कि वो ट्विंस को जन्म देने वाली है।
पति का भाई, जो 24 साल का है, मेडिकल का छात्र है। महिला की उसके साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। मेडिकल स्टूडेंट होने के कारण ही वो लेबर रूम में रहना चाहता है।
महिला ने बताया कि उसने पहली बार इस बात को सुनते ही सिरे से मना कर दिया कि वो पति के भाई को लेबर रूम में नहीं रहने देगी।
महिला ने कहा कि वो अपने पति के सामने ही शर्म मेहसूस करेगी और उसमें अगर उसका भाई भी खड़ा होगा तो उसे और बुरा मेहसूस होगा। सोशल मीडिया साइट पर महिला के सपोर्ट में ढेरों लोग आ गए।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.