हादसा कभी भी कहीं भी हो सकता है। इसका कोई निश्चित समय नहीं होता। इसमें किसी की जान भी चली जाती है। वहीं किसी हादसे में मौत इंसान को छूकर निकल जाता है।
मौत को चकमा देने का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स किचन में खाना बनाता नजर आया। लेकिन इसी दौरान ऐसा हादसा हो गया।
हादसे का ये वीडियो किचन में रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, ये वीडियो किसी घर का है या किसी रेस्त्रां का ये साफ़ नहीं है। फेसबुक पर नितेश वर्मा नाम के शख्स ने इस वडियो को अपलोड किया।
वीडियो में लाल गंजी पहन कर एक शख्स किचन में काम करता नजर आया। शख्स भगौने में चिकन करी बनाते नजर आया। इसके बाद जैसी ही सब्जी बन गई, वो कपड़े से पकड़कर भगौने को किचन के दूसरे तरफ ले जाने लगा।
लेकिन इसी दौरान खौफनाक हादसा हो गया। किचन से दूसरी तरफ ले जाते हुए अचानक शख्स का बैलेंस बिगड़ गया। भगौना उसके हाथ से नीचे गिर गया।
इसके बाद खौलता चिकन करी शख्स के पैरों पर गिर गया। गनीमत रही कि शख्स को ज्यादा चोट नहीं लगी। शख्स के पैरों में ही करी गिर गया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.