दिल्ली की गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने कंगना के खिलाफ पुलिस में दर्ज की शिकायत , जानिए क्‍या है मामला


कंगना रनौत बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और ट्रोल भी जमकर होती हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

समिति के अनुसार, रनौत के खिलाफ शिकायत मंदिर मार्ग थाने के साइबर प्रकोष्ठ में दर्ज करायी गई है। बयान में कहा गया है कि अभिनेत्री ने सिख समुदाय के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक और अपमानजनक'' भाषा का उपयोग किया।

समिति का कहना है कि सोशल मीडिया पर हाल में किए गए अपने पोस्ट में रनौत ने जानबूझकर किसानों के प्रदर्शन को ‘खालिस्तानी आंदोलन' बताया है।

बयान के अनुसार, ‘‘सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर वह पोस्ट तैयार किया गया और आपराधिक मंशा से उसे साझा किया गया। प्राथमिकता के आधार पर इस शिकायत पर संज्ञान लेने और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।''

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ