कई देशों में सुहागरात से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसी विचित्र प्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी।
भारत में सुहागरात से पहले भाभियां और कजिन भाई-बहन नवविवाहित जोड़े की काफी टांग खींचते हैं। उनका मजाक बनाते हैं।
ऐसा सब कपल को सहज करने के लिए किया जाता है जिससे वो अपनी सुहागरात को एक दूसरे के साथ प्रेम के साथ बिता सकें।
मगर अफ्रीका के कुछ गांवों में बेहद अजीबोगरीब प्रथा का पालन किया जाता है। उड़ीसा पोस्ट वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां सुहागरात पर शादीशुदा कपल के साथ दुल्हन की मां भी सोती है।
सुनने में ये काफी हैरान करने वाला लग सकता है मगर दुल्हन की मां इसलिए कपल के साथ पहली रात को सोती है जिससे कि वो अपनी बेटी को बता सके कि उस रात क्या करते हैं।
कई बार दुल्हन की मां की जगह कोई और बुजुर्ग महिला साथ में सोती है जो दोनों को वैवाहिक जीवन से जुड़ी बातें समझाती है।
माना जाता है कि आज के वक्त में भी ये मान्यता अफ्रीका में निभाई जाती है। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जाता है कि सुहागरात के अगले दिन बुजुर्ग महिला घर के अन्य बुजुर्गों को बताती है कि कपल ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत सही ढंग से की है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.