प्रयागराज शहर से सटे फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी बेटी और एक बेटा है। घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई। मौके पर एसपी गंगापार के साथ एसएसपी पहुंचे और परिवार के लोगों से बात की। भाई कृष्ण चंद्र ने कहा कि गांव के दबंग ठाकुर परिवार ने जीना हराम कर रखा था। उस पर ही शक है।
पुलिस का कहना है कि मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था।
देर रात घर में घुसे हमलावरों ने चारों पर धारदार हथियार से हमला किया। सुबह कत्ल की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो भीड़ लगी और फिर पुलिस वहां पहुंची।पति-पत्नी और दोनों बच्चे चारपाई पर सोए थे। उनके शव बिस्तर पर ही मिले।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.