असली किन्नरों ने नकली किन्नर के उतार दिए कपड़े फिर चप्‍पलों से की पिटाई


राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शख्स को निर्वस्त्र कर पीटा गया। उसके कपड़े उतारे गए और उसकी चप्पलों से पिटाई की गई। 

शख्स पर आरोप था कि वह किन्नर बन कर लोगों से ठगी, और बाजार में दुकानदारों से बधाई की उगाही करता था। 

ये जानने के बाद उसे असली किन्नरों ने पकड़ कर बाजार में निर्वस्त्र कर जमकर चप्पलों से पिटाई कर बेनकाब कर दिया।

बता दें कि बीते वक्त से भीलवाड़ा में लोग नकली किन्नरों से अच्छा खासा परेशान थे। यह किन्नर दुकानदारों से, आमजन से बधाई लेने के लिए कई बार हंगाम खड़ा कर देते हैं। इस कारण से असली किन्नर समाज परेशान था। 

इससे असली किन्नरों को भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने किन्नर बने युवक को रंगे हाथ पकड़ा और उसकी धुनाई कर दी। उसे पूरी तरह से निर्वस्त्र कर जमकर चप्पलों से पिटाई की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ