
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव अब बाजार में बाबा रामदेव को अपने देसी प्रोडक्ट से टक्कर देने की तैयारी में हैं।
यहां बता दें कि तेजप्रताप ने इसकी शुरुआत ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ अगरबत्ती बनाने से की है। बाजार में सारे प्रोडक्ट लारा के नाम से ब्रांडिंग की गई है।
लारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुख्य रूप से लालू-राबड़ी के नाम से मानी जा रही है, जिसे छोटे रूप में लारा कहा जाता है। सारे प्रोडक्ट की खासियत है कि सभी को नेचुरल और हर्बल रूप से तैयार किया जा रहा है।
कई तरह के साबुन भी तैयार किये जा रहे हैं। यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि सभी साबुन कई तरह के फूलों से तैयार किये जा रहे हैं।
तेजप्रताप के दावे के मुताबिक, लारा कंपनी के सभी प्रोडक्ट हर्बल और नेचुरल तरीके से तैयार किये जा रहे हैं।
वायरल हो रहे एक वीडियो में आरजेड़ी कार्यकर्ता के साथ तेजप्रताप यादव सभी प्रोडक्ट की जानकारी दे रहे हैं।
पटना में इसके लिए बड़े शो रूम भी खोलने की तैयारी है, जहां सभी प्रोडक्ट को बेचा जायेगा।
लारा के नाम से बनाये जा रहे सारे प्रोडक्ट लालू प्रसाद यादव के पुराने उस खटाल में तैयार हो रहे हैं, जहां कभी बड़ी संख्या में लालू गाय पालते थे।
यहां बड़ी संख्या में कारीगर लगाये गये हैं, जो दिन रात काम कर प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.