
महिंद्रा ने छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद की जाने वाली अपने बहुउपयोगी वाहन (एमयूवी) बोलेरो के नए अवतार बोलेरो नियो को लॉन्च कर दिया है.
लंबे इंतज़ार के बाद आई बोलेरो नियो के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 48 हजार रुपये रखी गई है.
कई बदलावों के बावजूद इसमें आपको पुरानी बोलेरो के लुक को काफी हद तक बरकरार रखा गया है. साथ ही इसमें थोड़ी-थोड़ी सी TUV300 की झलक भी दिखाई दे रही है.
इसमें अपडेटेड ग्रिल, नए फ्रंट बंपर, एलईडी DRL और री-फ्रोफाइल्ड हाईलाइट्स दिए जायेंगे. साइड और रियर लुक में कुछ छोटे मोटे बदलाव भी किये गए हैं.
अंदर की तरफ, बोलेरो नियो डुअल-टोन बेज और ब्लैक कलर स्कीम के साथ मैचिंग अपहोल्स्ट्री है. सेंटर कंसोल में अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट हेड यूनिट और कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं.
डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर सिल्वर एक्सेंट और डुअल-टोन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. सीटें पारंपरिक डायमंड पैटर्न अपहोल्स्ट्री को बरकरार रखती हैं.
बोलेरो नियो में 1.5 लीटर का एमहॉक इंजन दिया है. जो पुराने इंजन के मुकाबले ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है. यह 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है.
वेरिएंट और प्राइस
Bolero Neo N4: ₹8,48,001
Bolero Neo N8: ₹9,48,000
Bolero Neo N10: ₹9,99,001
Bolero Neo N10 (O): फिलहाल बताए नहीं गए हैं
बोलेरो नियो की उपरोक्त कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम प्राइज हैं.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.