ओला ई-स्‍कूटर की बुकिंग हो गई शुरू, देने होंगे महज़ 499 रुपये

पेट्रोल के खर्च से परेशान होकर बिजली से चलने वाला स्‍कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके लिए खुल गया है एक बेहतरीन विकल्‍प. ओला ने भारत में अपने ई-स्‍कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल 499 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक कराया जा सकता है.कंपनी के अनुसार ये अमाउंट रिफंडेबल होगा. इसे olaelectric.com पर जाकर बुक कराया जा सकता है. ओला इलेक्ट्रिक के प्रबंधक भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत की ईवी क्रांति आज से शुरू हो रही है! ओला स्कूटर के लिए बुकिंग अब शुरू हो गई है. भारत में ईवीएस में विश्व में अग्रणी बनने की क्षमता है और इसपर हमें गर्व है. भारत में बेचे जाने वाले ओला के स्‍कूटर देश में ही बनेंगे. कंपनी ने इसके लिए तमिलनाडु में अपना प्लांट लगाया है. कंपनी यहां हर साल करीब 20 लाख टू-व्हीर्ल्स का निर्माण करना चाहती है.ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण के लिए एम्स्टर्डम की इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Etergo BV को पिछले साल ही खरीदा है. जानकारी के मुताबिक ओला एटर्गो के ऐप स्‍कूटर तकनीक का इस्तेमाल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में करेगी. हालांकि ओला ने इस बारे में कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की है.ओला स्वेपेबल बैटरी पैक का इस्तेमाल अपने आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में कर सकता है. इससे यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा. ये स्कूटर सिर्फ 4.5 सेकेंड में ही 0 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है. कंपनी ने स्‍कूटर की कीमत अभी घोषित नहीं की है, पर माना जा रहा है कि यह एक लाख रुपये के आसपास हो सकती है. Ola, E-scooter, Ola Electric scooter, booking, Etergo Appscooter,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ