तीन बच्‍चों की मां को हुआ पड़ोसी से प्यार, बिजली के खंभे पर चढ़कर किया हाई वोल्‍टेज ड्रामा


पति-पत्‍नी और वो के किस्‍से तो आपने बहुत देखे-सुने होंगे, पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जो पूरे शहर में चर्चाा का विषय बन गया. . यहां 3 बच्‍चों की मां पड़ोस के युवक से इश्‍क लड़ा बैठी. पति ने जब  विरोध किया, तो महिला नाराज होकर बिजली के खंभे पर चढ़ गई. 


इसके बाद उसने बिजली के 11 हजार वोल्‍ट के हाई टेंशन तार को कसकर पकड़ लिया, पर गनीमत रही कि उस समय पावर कट था. बाद में महिला को किसी तरह से समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया. 


मामला गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगल छत्रधारी का है. यहां रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला का पिछले सात सालों से पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध रहा है. महिला के तीन बच्‍चे भी हैं. इसकी जानकारी जब उसके पति को हुई, तो उसने इसका विरोध किया. 


पति के समझाने के बावजूद महिला नहीं मानी और आत्महत्या की धमकी देने लगी. पानी सिर से ऊपर होता देख पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाने आई और उसे समझाने का प्रयास करने लगी. 


इस बीच महिला अचानक बाहर आई और सड़क पर लगे बिजली के हाई टेंशन तार वाले पोल पर चढ़कर तार को पकड़कर खड़ी हो गई. महिला की इस हरकत को देखकर पुलिस और आसपास के लोगों के हाथ-पांव फूल गए. गनीमत ये रही कि उस समय पावर कट रहा है. इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.


इस बीच सूचना मिलने पर बिजली कर्मी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को पोल से नीचे उतारा गया. महिला कांस्‍टेबल के साथ उसे और उसके पति को थाने पर भेज दिया गया. 


गुलरिहा पुलिस को महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्‍नी का पड़ोस के युवक से प्रेम संबंध चल रहा है. दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना है. प्रेमी भी महिला को अपने साथ रखना चाहता है, लेकिन पति बच्‍चों की वजह से महिला को छोड़ना नहीं चाहता है. 


बताया जा रहा है कि एक महीने पहले भी महिला ने बीआरडी मेडिकल कालेज में 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. लेकिन उसे बचा लिया गया. इससे पहले वह रेलवे ट्रैक पर लेटकर और जहर खाकर भी जान देने की कोशिश कर चुकी है. 


महिला की बार-बार की इन हरकतों से तंग आ चुके उसके पति ने पुलिस को दी तहरीर में ये साफ लिखा है कि उसकी पत्‍नी आत्महत्या का प्रयास करती है, तो वह इसका जिम्मेदार नहीं होगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ