ऐसी चीज से सजा दी दूल्‍हे की कार, देखकर लोग रह गए हैरान : वायरल हो रहा वीडियो !


बारात में दूल्‍हे की सजधज और बैंड-बाजे के सा‍थ ही दूल्‍हे की कार पर भी लोगों की निगाहें टिकी होती है. इसी के चलते लोग अपनी शादी में महंगी से महंगी लग्‍जरी कार या फिर कोई एंटीक कार हायर करते हैं या फिर कार की सजावट कुछ ऐसी करवाते हैं कि लोग देखते रह जाएं. 


इसी कोशिश में एक शख्‍स ने अपनी कार की सजावट एक ऐसी चीज से करवा डाली की लोग उसकी कार पर ही टूट पड़े. दरअसल, लोगों को सरप्राइज देने के चक्‍कर में दूल्‍हे ने अपनी कार को चिप्स के पैकेट से सजवा लिया. कार की इस अनूठी सजावट का वीडियो वायरल हो रहा है.


हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कार वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें एक बारात का दृश्य देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में बारात के साथ दूल्हे की गाड़ी दिख रही है, जिसकी सजावट दे फूल-पत्तियों के बजाय चिप्स-कुरकुरे के पैकेट्स से की गई है. 


गाड़ी की नंबर प्लेट दोनों ओर से छुपी हुई है, ऐसे में ये भी नहीं पता लग पा रहा है कि ये कहां की कार है. इलाका किसी गांव या कस्बे जैसा नजर आ रहा है. बच्चे-बड़े सामने खड़े हैं और उनके बीच से दूल्हे की कार निकल रही है. कार में आगे-पीछे, सिर्फ चिप्स के पैकेट ही नजर आ रहे हैं. 


खिड़की पर पैकेट से पूरा पर्दा बना दिया गया है जिससे अंदर बैठे लोग भी नहीं दिखाई पड़ रहे हैं, सिर्फ ड्राइवर ही नजर आ रहा है. पीछे भी इसी तरह पैकेट से कार को सजाया गया है.


Groom car decorated with chips packet



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ