शहर में खतरनाक कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए केंद्र सरकार ने 23 नस्लों के कुत्तों की ब्रिकी और प्रजनन पाबंदी लगा दी है। सरकार द्वारा बैन की गई कुत्तों की नस्लों में पिटबुल टेरियर, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटवीलर और मास्टिफ्स सहित कुत्तों की 23 आक्रामक नस्लें शामिल हैं, जिनके ब्रिकी और प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश राज्य सरकारों को दिए गए हैं।
इसके अलावा पिटबुल टेरियर, टोसा इनु, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, फिला ब्रासीलीरो, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोअरबोएल कांगल, मध्य एशियाई शेफर्ड डॉग और कोकेशियान शेफर्ड डॉग उन नस्लों में से हैं जिन्हें केंद्र से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है. अन्य नस्लों में दक्षिण रूसी शेफर्ड, टॉर्नजैक, सरप्लानिनैक, जापानी टोसा और अकिता, मास्टिफ, टेरियर्स, रोडेशियन रिजबैक, वुल्फ डॉग, कैनारियो, अकबाश डॉग, मॉस्को गार्ड डॉग, केन कोरसो और बैनडॉग शामिल है।
पैनल ने कुत्तों की 23 नस्लों का पता लगाया है, जिसमें मिक्स और क्रॉस ब्रीडिंग भी शामिल है, जो इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। केंद्र सरकार ने यह निर्देश भी दिया है कि जिनके पास इनमें से किसी भी नस्ल का पालतू कुत्ता है आगे उनके प्रजनन को रोकने के लिए मालिकों को उसकी नसबंदी करानी होगी।
पशुपालन और डेयरी विभाग ने कहा कि उन्हें नागरिकों, नागरिक मंच और पशु कल्याण संगठनों से यह फीडबैक प्राप्त हुआ है, जिसके तहत पालतू जानवर के रूप में रखने और अन्य उद्देश्यों के चलते कुत्तों की कुछ नस्लों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.