ब्रेकिंग न्‍यूज : शादी से लौट रहे भाजपा नेता की नक्सलियों ने बेरहमी से की हत्या, सीएम ने कही यह बात !


छत्‍तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले एक तगड़ा झटका लगा है। नक्सलियों ने भाजपा के एक नेता की हत्या कर दी है। इस तरह लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने भाजपा नेताओं को टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। 


जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 8 बजे बीजापुर जिले के तोयानार में शादी समारोह में गए भाजपा नेता कटला तिरुपति पर नक्सलियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 


बीजापुर जिले के तोयानार में जनपद सदस्य एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक कटला तिरुपति शादी में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर वह पैदल घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। 


बीजापुर एसपी के अनुसार कटला तिरुपति वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की नक्सल एंगल से जांच कर रही है।


ग्रामीणों की वेशभूषा में आए नक्सलियों ने जनपद सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक तिरुपति कटला पर हथियार से हमला कर उन्‍हें मौत के घाट उतार दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के दौरान उनकी मौत हो गई। कटला तिरुपति बीजापुर में रह रहे थे। तिरुपति की हत्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ