शिक्षका ने सरे बाजार पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानिए क्‍या है पूरा मामला !

सांकेतिक फोटो

बिहार के समस्तीपुर जिले में लोगों को बीच सड़क एक्‍शन से भरपूर फैमली ड्रामा देखने को मिला। एक महिला शिक्षिका ने सैकड़ों लोगों के सामने अपने पति को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। 

बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपने पति के अवैध संबंध को लेकर काफी परेशान थी। इसलिए उसने यह अजीबोगरीब कदम उठाया। उसकी इस हरकत से शहर की व्‍यस्‍त सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस फैमली ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई।


मामला जिले के सिंघिया के दुर्गा स्थान चौक का है। बताया जा रहा है कि बीपीएससी परीक्षा पास कर हाल ही शिक्षिका बनी महिला की शादी क्योटहर गांव निवासी अभिषेक मुखिया से हुई थी। लेकिन उसके पति का किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी महिला कोमिल गई थी। 


इसके बाद उसने थाने में मामला दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीपीएससी शिक्षिका के अनुसार, जेल जाने के बाद उनके पति ने ऐसी गलती फिर से नहीं करने का भरोसा दिलाया तो उसने केस वापिस ले लिया। 


शिक्षिका ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद वह वापस अपने पति के साथ गांव आ गई, लेकिन रात में ही उनका पति धोखा देकर घर से फरार हो गया। शिक्षिका ने खोजबीन की तो पता चला कि उसका पति सिंघिया में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। 


खबर मिलते ही शिक्षका वहां पहुंच गई और सिंघिया के दुर्गा चौक के पास उसने अपने पति को देखते ही उसको जमकर पीटा। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों की भारी भीड़ इस ड्रामे को देखने के लिए जमी रही। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ