जीपीएस के चक्कर में ऐसी जगह फंस गई महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो !


जीपीएस के भरोसे कार ड्राइव कर रही थाईलैंड की एक महिला कार को लेकर पैदल यात्रियों के लिए बने लकड़ी के पुल पर चढ़ गई। उसे ये नहीं पता चला कि वह ब्रिज असल में पैदल चलने वालों के लिए था। 

पुल के बीचोबीच फंसी पड़ी महिला की इस कार की तस्‍वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट कर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं। कोई महिला का मज़ाक उड़ा रहा है, तो कोई जीपीएस सिस्‍टम और ऑनलाइन मैप का । 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना तब हुई, जब महिला वियांग थॉन्ग ब्रिज को कार से पार करने की कोशिश कर रही थी। यह 120 मीटर लंबा पुल है जिसके बीच जाकर महिला कार की फंस गई थी।


जब गाड़ी का अगला पहिया पुल में फंस गया, तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत आपात सेवा को इसकी सूचना दी। इसके बाद तुरंत एक बचाव दल उस महिला की मदद के लिए पहुंच गया। काफी मशक्‍कत के बाद पुल को बिना नुकसान पहुंचाए कार को वहां से निकाल लिया गया। 


महिला ने बताया कि वह नोंग मुआंग खाई जिले की रहने वाली है और सुंग मेन में एक दोस्त से मिलने जा रही थी। रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण वह पूरी तरह से जीपीएस के सहारे ऑनलाइन मैप देख कर चल रही थी, जिसे उसके दोस्त ने शेयर किया था। 


महिला ने यह भी बताया कि पुल पर फंस जाने के बाद वो काफी ज्यादा डर गई थी। उसे लग रहा था कि कहीं वह अपनी कार सहित पुल के नीचे नदी में ना गिर जाए इसलिए वो मदद मांग रही थी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ