हाईवे पर भयंकर हादसा, डॉक्‍टर दंपती सहित 5 की मौत, शादी से लौट रही थी गाड़ी


रफ्तार का कहर एक बार फिर से पांच लोगों की जान का दुश्‍मन बन बैठा. राजस्थान के बीकानेर जिले से में एक बड़े हादसे की खबर आई है. भारतमाला एक्सप्रेस वे पर हुए इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. 


मरने वालों में एक डॉक्‍टर दंपती समेत कुल दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. जानकारी के मुताबिक हादसा बीकानेर के नोखा थाना इलाके के रासीसर गांव के समीप हुआ.


यह दुर्घटना उस वक्‍त हुई जब हाईवे पर तेज रफ्तार में जा रही स्कॉर्पियो पीछे से एक ट्रक में घुस गई. यह टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि स्‍कॉर्पियो के परखचे उड़ गए. इस हादसे में डॉक्टर दंपती, उनकी 18 माह की बेटी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.


हादसा नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव के पास भारतमाला सड़क पर शुक्रवार सुबह पांच बजे हुआ. पांचों मृतक गुजरात के रहने वाले थे. हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया. 


हादसे का शिकार हुए गुजरात के दोनों परिवार श्रीगंगानगर से एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे. डॉ. हादसे में बाल-बाल बचे एक व्‍यकित शिवरान ने बताया कि स्कोर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हुई है. इसमें गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. पूजा, उनके पति के साथ ही डॉ. प्रतीक-हेतल की महज डेढ़ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ