उत्तर प्रदेश के मथुरा में दुल्हन की हत्या की वारदात सामने आई है। गुरुवार रात को मुबारकपुर गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई।
एकतरफा प्यार में एक युवक ने दुल्हन को गोली मारी है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मथुरा के थाना नौहझील इलाके के गांव मुबारकपुर निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बारात आई। धूमधाम से जयमाला हुई।
इसके बाद वैवाहिक रस्में हो रही थीं। दुल्हन बनी काजल फेरों से पहले कमरे में बैठी थी। तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसको गोली मार दी।
काजल की आंख के पास गोली लगी है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में मातम फैल गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। आरोपी युवक ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले बारातियों को खूब धमकाया।
आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है। जयमाल होने के बाद शादी के रस्मों की तैयारी अंदर हो रही थी, इसी दौरान एक युवक आया और गोली मार कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.