कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के सब्सक्राइबर कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है. इस साल उनकी न्यूनतम पेंशन को कई गुना बढ़ाया जा सकता है.
फरवरी में होने वाली श्रम मंत्रालय की एक बैठक के एजेंडा में यह विषय शामिल है. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में मंजूरी देकर न्यूनतम पेंशन को 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया जा सकता है.
पिछले साल मार्च में संसद की स्थायी समिति ने न्यूनतम पेंशन तीन हजार रुपये बढ़ाने की सिफारिश की थी. पेंशनर्स लंबे समय से इसे 9000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं.
ईपीएफओ के तहत पीएफ पाने वाले सभी कर्मचारी पेंशन स्कीम 1995 (EPS) के अंतर्गत आते हैं.
बता दें कि संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को 58 साल के बाद एक हजार रुपये की न्यूनतम पेंशन मिलती है. हालांकि पेंशन का हकदार वही कर्मचारी होता है, जिसने कम से कम 10 वर्ष तक नौकरी की हो. इस स्कीम में विधवा पेंशन और बच्चों की पेंशन की सुविधा भी शामिल है.
- इसे भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.