सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के ब्लॉक ऑफिस का है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरी ब्लॉक ऑफिस में अंदर घुसती है और वहां रखी फाइल अपने मुंह में दबाकर भाग जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बकरी जब इस काम को अंजाम दे रही थी तब कर्मचारी ऑफिस में काम ही नहीं कर रहे थे, बल्कि वह ठंड से बचने के लिए बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रहे थे।
आप देख सकते हैं कि बकरी आराम से फाइल के पन्नों को खा रही है। बकरी काफी देर तक फाइल के पन्नों को चबाती रही।
हालांकि जब कुछ देर बाद कर्मचारियों की बकरी पर नजर पड़ी तब जाकर उन्हें पता चला कि यह ऑफिस की फाइल है।
इसके बाद एक कर्मचारी बकरी के पास जाकर उससे फाइल लेने की कोशिश करने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही कर्मचारी बकरी के पास जाता है, बकरी वहां से भाग जाती है।
आप देख सकते हैं कि बकरी यहां-वहां भाग रही है और उसे पकड़ने के लिए एक कर्मचारी भी उसके पीछे दौड़ लगाता रहा।
इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। ट्विटर पर यह वीडियो @apnarajeevnigam नामक यूजर ने पोस्ट किया है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.