10 lakh fraud in the name of online shopping
दोनों पर आरोप है कि कंपनी ने प्रोडक्ट सेल के नाम पर लोगों को 7-12 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया था। कंपनी के डायरेक्टर उमेश पंडित गायकवाड़ और डेवलपर्स ब्रजेश कुमार यादव ने झांसा देकर कई युवाओं को कंपनी से जोड़ लिया, लेकिन कंपनी से जुड़े लोगों को फायदा तो दूर लगाया हुआ मूलधन भी वापस नहीं दिया।
कंपनी ने इस तरह कई लोगों से लगभग 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस ठगी का शिकार हुए सूरजपुर के रहने वाले चन्द्रशेखर साहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित के मुताबिक, ऑनलाइन शॉपिंग से प्रोडक्ट ऑर्डर कर कंपनी के पास छोड़ने के एवज में दूसरे ग्राहक को ऑनलाइन सेल से से 7-12 प्रतिशत फायदा देने का वादा किया था।
इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए। ठगी में इस्तेमाल किए गए 2 लैपटॉप, 8 एटीम, 4 मोबाइल और 17 लाख की कीमती 1 ओडी कार जब्त की गई। पुलिस फ़िलहाल आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनका नेटवर्क कहां तक फैला है।
- यह भी पढ़ें
'बाथरूम वीडियो' ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी : आप भी देखिए बोल्ड अंदाज़
https://www.prakharkhabar.com/2021/12/blog-post_54.html
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.