फेसबुक फ्रेंड ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो बच्चों की मां ने फेंफा एसिड


मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है। यहां शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो बच्चों की 35 वर्षीय मां ने अपने प्रेमी पर एसिड अटैक कर दिया।

तिरुवनंतपुरम के अरुण कुमार (28) का राज्य की राजधानी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार की गई शीबा नाम की इस महिला ने 16 नवंबर को अरुण के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमले में उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है।

पुलिस के मुताबिक, शीबा और अरुण फेसबुक के जरिए  मिले थे। बाद में अरुण को पता चला कि शीबा शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वह यह रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन पैसों की मांग करते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगी।

पुलिस का कहना है कि अरुण अपने साले और दोस्त के साथ 16 नवंबर को आदिमाली के पास एक चर्च गए जहां वह शीबा से मिलकर उसे उसके द्वारा मांगी गई राशि देने वाले थे। एसिड अटैक यहीं हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ