अगर आप ऑनलाइन सामान मंगा रहे हो तो आप सावधान हो जाइए, हो सकता है कि आपके पास आने वाला डिलीवरी ब्वॉय आपके सामान को बदलकर उसमें कहीं डुप्लीकेट सामान आपको न दे जाए।
ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम के सोहना में देखने को मिला है। जहां सामान डिलीवर करने वाले दो लड़कों ने कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाया है।
सोहना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। लाखों की ठगी का पर्दाफाश करते हुए थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय अमेजन से मंगाए ओरिजनल सामान को बदलकर डुप्लीकेट सामान रखकर ग्राहकों को थमा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों युवक इस घटना को काफी समय से अंजाम दे रहे थे। अभी तक इन्होंने अमेजन कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है।
इस मामले का मुख्य आरोपी अभी तक फ़रार है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। इस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से सामान व अन्य आरोपियों की नाम पता मालूम करेगी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.