महिला ने कुकर की सीटी की जगह लगा दी बंदूक, फिर जो हुआ...


भारत की जनता को जुगाड़ करना बहुत पसंद है। इसके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिला एक ऐसा कारनामा कर रहे हैं, जो बेहद ख़तरनाक़ है।

वो जुगाड़ से कुछ ऐसा कर रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग तारीफ़ भी कर रहे हैं। वहीं कुछ यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद सुरक्षित रहने की सलाह भी दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिला प्रेशर कूकर की मदद से भोजन बना रही हैं। दोनों महिलाओं ने सेना की वर्दी पहन रखी है।

ये वीडियो कहां का है, क्या ये दोनों सेना में है, इसकी हमें जानकारी नहीं है। ये ख़बर हम सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो के आधार पर बना रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी गन की मदद से प्रेशर कूकर की सीटी को दबा रही हैं। इस वीडियो को jugaadu_life_hacks नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ