यूपी के फिरोज़ाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर को तेज़ बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो गई।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊमर निवासी किसान हेमराज 60 अपने खेत पर काम कर रहे थे।
पड़ोस में गांव के ही रामपाल के खेत में रामसेवक 50 पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान पेड़ के नीचे आकर बैठ गए।
तभी बिजली गिरी, जिसमें दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों किसानों को अचेतावस्था में अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। किसानों की मौत से उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.